कुकड़ू प्रखंड में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुकड़ू प्रखंड में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच

कुकड़ू, 27 जनवरी : सरायकेला–खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के दिशानिर्देश पर कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत महादेवबेड़ा (जारगो) में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन नबकुंज केंद्रीय समिति के तत्वावधान में किया गया।

शिविर में लगभग 100 असहाय एवं गरीब लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) के लिए पूर्णिमा नेत्रालय, जमशेदपुर भेजने की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर पैनल लॉयर वालंटियर (पीएलवी) विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, इस्ताक मोमिन, मस्तान सिंह महतो, कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मृतुंजय सिंह मुंडा सहित नबकुंज केंद्रीय समिति के सदस्य गंभु महतो, पशुपति महतो, राधेश्याम महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर उपचार से लोगों की आंखों की रोशनी बचाई जा सके।

Share This Article