कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पुलिस को दी बधाई

जमशेदपुर, 27 जनवरी : जमशेदपुर के अपहृत व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं पुलिस प्रशासन को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता और सतर्क कार्रवाई के कारण कैरव गांधी को सुरक्षित बरामद किया जा सका। उन्होंने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन को और अधिक सख्त व प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।



