बीरीगोड़ा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मालवाहक वैन को मारी टक्कर, दोनों चालक घायल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बीरीगोड़ा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मालवाहक वैन को मारी टक्कर, दोनों चालक घायल


चांडिल, 19 मई : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बीरीगोड़ा के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पाइप लदे मालवाहक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन पलट गए और स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवाहक वैन हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो गई और सीधे वैन से जा भिड़ी। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, जिनमें कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी गुरुचरण कर्मकार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल चांडिल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
सूचना मिलने पर चांडिल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article