बेकाबू ट्रक ने जमकर मचाया उत्पात, दो वाहनों को मारी टक्कर – एक व्यक्ति घायल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बेकाबू ट्रक ने जमकर मचाया उत्पात, दो वाहनों को मारी टक्कर – एक व्यक्ति घायल

सेराइकेला ,19 मई :सरायकेला थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बेकाबू एलपीटी ट्रक ने जमकर उत्पात मचाया। हादसे की शुरुआत उस समय हुई जब कोलकाता से सामान लेकर आ रहे ट्रक ने एक मैजिक पैसेंजर वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक ने ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। इसी दौरान तेज गति के कारण ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सामने से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर वाहन से जा भिड़ा।

घटना में मैजिक वाहन में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि एलपीटी ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।

चालक ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता से माल लेकर आ रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी।

Share This Article