प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर जाने वाली सड़क बदहाल, बरियादा से लावजोड़ा के बीच सड़क पर बने छोटे-बड़े कई गड्ढे
पटमदा, 19 मई : पूर्वी सिंहभूम जिला के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लावजोड़ा गांव स्थित हाथीखेदा मंदिर झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड का प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर तक जाने वाली सड़क दन दिनों खस्ताहाल है। बरियादा गांव से लावजोड़ा तक जाने वाली सड़क इस कदर बदहाल है, जिस पर चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया और साईकिल से चलना भी मुश्किल हो गया है।
सड़क पर बने छोटे-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों काे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रसिद्ध मंदिर में झारखंड के विभिन्न स्थानों के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार समेत कई क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होने पर सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों ने भी सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई है। प्रशासन और सरकार को सड़क की बदहाल स्थिति को सुधारने को लेकर काम करना चाहिए।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। इस दिशा में प्रशासन और सरकार को सड़क की बदहाल स्थिति को सुधारने को लेकर काम करना चाहिए, ताकि ग्रामीणों के साथ – साथ राहगीरों को भी यातायात में सुविधा मिले। सड़क पर बने गड्ढों के कारण ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं को बहुत परेशानी तो होती ही है