दर्शनशास्त्र के शिक्षक का सिंहभूम कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

दर्शनशास्त्र के शिक्षक का सिंहभूम कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

चांडिल , 13 फरवरी : सिंहभूम कॉलेज चांडिल में पीजी दर्शनशास्त्र विभाग से स्थानांतरित होकर आए प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार का शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

डॉ. संजय कुमार का कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा से पुनः सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्थानांतरण होने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की घोर कमी है, ऐसे समय में एक अनुभवी शिक्षक का आगमन महाविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा जताई कि उनके मार्गदर्शन में दर्शनशास्त्र विभाग को नई दिशा मिलेगी।

 

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू, प्रो. एके गोराई, शंकर बेसरा, बिभीषण मछुआ, सुबोध सिंह मुंडा, राजेन मांझी, अशोक कुमार महतो, हरिपाल महतो एवं कृष्ण प्रामाणिक सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे। समारोह का माहौल हर्षोल्लासपूर्ण रहा।

Share This Article