घाटशिला उपचुनाव: ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

घाटशिला उपचुनाव: ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

जमशेदपुर/ घाटशिला, 30 अक्टूबर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 को लेकर समाहरणालय सभागार में सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।

रेंडमाइजेशन में 300 मतदान केंद्रों के लिए 390 बैलट यूनिट, 390 कंट्रोल यूनिट और 420 वीवीपैट का बूथवार आवंटन किया गया। मौके पर एसडीओ सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, ईवीएम कोषांग प्रभारी मो. मोजाहिद अंसारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article