कपाली वासियों पर मेहरबान हुई ईचागढ़ विधायक सविता महतो : 1400 फीट पीसीसी सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, अलकबीर रोड़ बनाने का भी दिया आश्वासन – कपाली वासियों ने जताया विधायक का आभार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कपाली वासियों पर मेहरबान हुई ईचागढ़ विधायक सविता महतो : 1400 फीट पीसीसी सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, अलकबीर रोड़ बनाने का भी दिया आश्वासन – कपाली वासियों ने जताया विधायक का आभार

चांडिल, 25 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को विधायक सविता महतो की ओर से आए दिन सौगात मिल रही हैं। कपाली वासियों पर विधायक सविता महतो इन दिनों मेहरबान है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है और लोग अपने विधायक सविता महतो के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

शनिवार को कपाली नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 में करीब 19 लाख आठ हजार 68 रुपये की लागत से बनने वाली 1400 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। जिला अनाबद्ध निधि से बनने वाली इस सड़क का ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और विधायक के प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने विधायक सविता महतो को अलकबीर रोड़ की जर्जर हालत और लोगों की परेशानियों से अवगत कराया। लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक सविता महतो ने भरोसा दिलाया है कि बारिश समाप्त होने के बाद अलकबीर रोड़ का भी निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान विधायक का आश्वासन पाकर कपाली वासियों के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद साधन मंडल, झामुमो जिला उपाध्यक्ष शेख फरीद, झामुमो अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद, झामुमो अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, झामुमो नगर अध्यक्ष सैय्यद सलाउद्दीन, झामुमो नेत्री बिलकिस बानो, मोहम्मद कलाम, झामुमो युवा नेता अरमान अली, मोहम्मद अफसर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article