दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से विधायक सविता महतो ने की मुलाकात परिजनों का बंधाया ढांढस

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

ईचागढ़, 23 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सोड़ों पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो दिवंगत मुखिया के आवास पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान विधायक ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी अपने का असमय बिछड़ जाना बेहद पीड़ादायक होता है। इस दुख को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह उनके साथ खड़ी हैं।

विधायक सविता महतो ने दिवंगत नयन सिंह मुंडा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पंचायत और क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है।

विधायक के आगमन पर परिजनों ने उनसे अपनी भावनाएं साझा कीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत मुखिया के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, पंचानन पातर, हरेन महतो, भोला दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article