रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट सम्मानित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट सम्मानित

जमशेदपुर, 12 फरवरी : रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सतत योगदान के लिए श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) को एमजीएम ब्लड सेंटर की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन एमजीएम मेडिकल कॉलेज, डिमना स्थित परीक्षा हॉल पुस्तकालय भवन के द्वितीय तल्ले में किया गया। समारोह में मंडली को सहयोगी संस्था के रूप में रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य हेतु प्रशस्ति प्रदान की गई। यह सम्मान डॉ नकुल चौधरी के हाथों मंडली प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में एमजीएम कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रक्त कोष से जुड़े पदाधिकारियों ने मंडली के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से संस्था ने जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर मंडली के संस्थापक सह संरक्षक के साथ अध्यक्ष राजेश चांचरा, मानिक गोराई, देवब्रत कुशवाहा, मनीष मुखर्जी, देव प्रकाश गोराई, दिलीप कुमार एवं आयुष्मान गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मंडली परिवार ने इस सम्मान के लिए एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल के रक्त कोष के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज सेवा और रक्तदान जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Share This Article