जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का निधन, न्यायिक समुदाय में शोक की लहर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का निधन, न्यायिक समुदाय में शोक की लहर

जमशेदपुर, 20 जुलाई 2025 : जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सम्मानित विधिज्ञ युधिष्ठिर महतो का आज सुबह टाटा मोटर्स अस्पताल में हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 64 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे न्यायिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय युधिष्ठिर महतो मूल रूप से हाता क्षेत्र के निवासी थे, वर्तमान में परसुडीह में रह रहे थे। वे एक सुपुत्र और एक सुपुत्री के पिता थे, जो फिलहाल बाहर रहते हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनके परिजनों के आगमन के पश्चात कल दिनांक 21 जुलाई को उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 1:00 बजे न्यायालय परिसर में लाया जाएगा, जहां अधिवक्ता समुदाय व अन्य लोग उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई देंगे।

इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद समाचार की जानकारी अधिवक्ता हेमंत कुमार, अक्षय कुमार झा, लालतू चंद्र, उपाध्यक्ष बलाई पांडा सहित अन्य अधिवक्ताओं द्वारा दी गई। सभी अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो अपने सरल स्वभाव, न्यायप्रियता और विधि ज्ञान के लिए बार संघ में अत्यंत सम्मानित थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज ने एक अनुभवी मार्गदर्शक और सजग प्रहरी को खो दिया है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।

Share This Article