सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, खूंटी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 28 मार्च : प्रद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, खूंटी में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष डा जगबंधु महतो, सचिव इंद्रनाथ महतो एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने संयुक्त रूप से भारत माता, सरस्वती माता एवं ओम् के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सत्र 2026-27 के लिए योजनात्मक बैठक भी आयोजित की गई।

समारोह में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रमुख संजय कुमार साहू ने करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने कहा कि परीक्षा परिणाम वर्षभर के परिश्रम का आईना होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, अनुशासन में रहने और निरंतर मेहनत करते रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में आचार्य एवं अभिभावकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बच्चों का व्यक्तित्व केवल अंकों के आधार पर नही बल्कि संस्कार, व्यवहार और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से भी निखरता है।

कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित गंगाधर महतो उपस्थित थे। मौके पर डा जगबंधु महतो ने कहा कि जो विद्यार्थी परीक्षा में अव्वल आते हैं, उनके पीछे माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share This Article