तीन ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले बोलबम श्रद्धालु, चांडिल में हुआ भव्य स्वागत – महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता का भी देंगे संदेश, 25वीं पवित्र साइकिल यात्रा का रजत जयंती वर्ष

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

तीन ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले बोलबम श्रद्धालु, चांडिल में हुआ भव्य स्वागत – महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता का भी देंगे संदेश, 25वीं पवित्र साइकिल यात्रा का रजत जयंती वर्ष

चांडिल – संवाददाता,20 जुलाई : देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना को लेकर पश्चिम बंगाल के इंद्रागोड़ा बोलबम कमेटी के बैनर तले निकली पवित्र साइकिल यात्रा चांडिल पहुंची। यह यात्रा त्र्यंबकेश्वर, भीमशंकर और घृष्णेश्वर—तीनों ज्योतिर्लिंगों तक जाएगी। चांडिल डैम रोड स्थित सुमन लॉज में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुमन कुंडू एवं नंदू गुप्ता ने श्रद्धालुओं का पुष्प-मालाओं से स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

यह यात्रा अपनी 25वीं वर्षगांठ यानी रजत जयंती मना रही है। इस पावन साइकिल यात्रा में कुल 24 शिवभक्त शामिल हैं, जिन्होंने 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के झरना से पवित्र जल लेकर लगभग 1900 किलोमीटर की दूरी तय कर महाराष्ट्र के तीन पवित्र शिवधामों तक जल अर्पण का संकल्प लिया है।

श्रद्धालुओं ने बताया कि यह सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता का अभियान भी है। वे रास्ते में पड़ने वाले इलाकों में महिला उत्पीड़न के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश देंगे और समाज को सजग बनाने का प्रयास करेंगे।

यात्रा का समापन 6 अगस्त को पुणे स्थित भीमशंकर ज्योतिर्लिंग में होगा, जहां श्रद्धालु अंतिम चरण में जल अर्पण करेंगे। यात्रा के रजत जयंती वर्ष को लेकर सभी भक्तों में खासा उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।

Share This Article