चांडिल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चुलाई अड्डा ध्वस्त – 400 किलो जावा महुआ बरामद

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चुलाई अड्डा ध्वस्त – 400 किलो जावा महुआ बरामद

चांडिल, 06 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने चांडिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक अवैध चुलाई अड्डे को ध्वस्त किया।

उत्पाद विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने चांडिल थाना अंतर्गत डोबो के कांडीपाथर में नदी किनारे विधिवत छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित चुलाई अड्डे का पता चला, जिसे टीम ने ध्वस्त कर दिया।

छापेमारी के दौरान मौके से 400 किलोग्राम जावा महुआ और 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को विभाग की टीम ने विधिवत जब्त कर लिया।

उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध चुलाई अड्डे के संचालक के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article