बालिगुमा सुखना बस्ती में 25 जनवरी को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बालिगुमा सुखना बस्ती में 25 जनवरी को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

जमशेदपुर, 05 जनवरी : जमशेदपुर के बालिगुमा सुखना बस्ती में 25 जनवरी (रविवार) को एकदिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बालिगुमा सोरेन परिसर में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राखाल सोरेन ने की।

बैठक में बताया गया कि शिविर के माध्यम से 500 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्षेत्र में रक्त की निरंतर आवश्यकता को देखते हुए जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

राखाल सोरेन ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

आयोजन समिति के दीपक रंजीत ने जानकारी दी कि प्रत्येक रक्तदाता को झारखंड के “ब्लड मैन” स्वपन महतो की संस्था की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट या कंबल प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने की अपील की।

Share This Article