विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत तिरुलडीह में हुआ पौधारोपण

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत तिरुलडीह में हुआ पौधारोपण

कुकड़ू, 05 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ु प्रखंड अंतर्गत तिरूलडीह पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रकृति के संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान मातृ-शक्ति के सम्मान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है। यह अभियान लोगों को अपनी माता के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article