JAC बोर्ड परीक्षा 2026: 3 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं–12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ पूरा समय सारिणी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

JAC बोर्ड परीक्षा 2026: 3 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं–12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ पूरा समय सारिणी

रांची, 27 नवंबर : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने वर्ष 2026 की वार्षिक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। दोनों परीक्षाओं की शुरुआत 3 फरवरी से होगी। परिषद ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे और प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें।

 

10वीं बोर्ड परीक्षा — सुबह की पहली पाली (9:45 बजे से 1:00 बजे तक)

3 फरवरी: आईआईटी एवं व्यावसायिक विषय

4 फरवरी: हिन्दी (कोर्स A एवं B)

5 फरवरी: वाणिज्य / संस्कृत

6 फरवरी: उर्दू / बांग्ला / उड़िया

7 फरवरी: सामाजिक विज्ञान

9 फरवरी: विज्ञान

10 फरवरी: संगीत

11 फरवरी: गणित

13 फरवरी: अंग्रेजी

14 फरवरी: खड़िया, खोरठा, कुर्माली, नगपुरी, पंचपरगनिया

16 फरवरी: संस्कृत

17 फरवरी: अरबी, फारसी, संथाली, मुंडारी, उरांव

18 फरवरी: हिन्दी ‘A’ एवं अंग्रेजी ‘A’

20 फरवरी: अनिवार्य कोर भाषा

23 फरवरी: हिन्दी ‘B’ + मातृभाषा

12वीं बोर्ड परीक्षा — दोपहर की दूसरी पाली (2:00 बजे से 5:15 बजे तक)

3 फरवरी: व्यावसायिक विषय (IA, I.Sc., I.Com)

4 फरवरी: अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान

5 फरवरी: गणित/सांख्यिकी, व्यापार अध्ययन, लेखा

6 फरवरी: भौतिकी

9 फरवरी: जीवविज्ञान, बिजनेस स्टडीज, समाजशास्त्र

10 फरवरी: भूविज्ञान, बिजनेस मैथ्स, भूगोल

11 फरवरी: उद्यमिता, गृह विज्ञान

13 फरवरी: दर्शनशास्त्र, रसायन

14 फरवरी: इतिहास

16 फरवरी: राजनीतिक विज्ञान

17 फरवरी: मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस

18 फरवरी: अनिवार्य कोर भाषा

20 फरवरी: संगीत

21 फरवरी: ऐच्छिक भाषा

22 फरवरी: अतिरिक्त भाषा

23 फरवरी: अनिवार्य कोर भाषा (हिन्दी-A, अंग्रेजी-A)

JAC की इस घोषणा के साथ पूरे राज्य में परीक्षाओं की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने डेटशीट जारी होने को राहत भरी खबर बताया है। अब सभी की नजरें फरवरी 2026 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं पर टिकी हैं।

Share This Article