निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

नीमडीह, 30 अगस्त : थाना क्षेत्र के पितकी में घोड़ानेगी-पुरुलिया नए बाईपास रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से शुक्रवार रात एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले निवासी धनंजय बाउरी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मजदूर बगैर सेफ्टी बेल्ट लगाए काम कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह सीधे सड़क पर आ गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना के लिए संवेदक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। नीमडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि पूरे घटना की गहराई से जांच की जा रही हैं। मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

Share This Article