सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया ‘मिलन समारोह सह सावन महोत्सव’

जमशेदपुर, 19 जुलाई : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का अंग सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर ने शनिवार को मिलन समारोह सह सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। सावन महोत्सव के बहाने पूर्व सैनिकों की पत्नियां सैन्य मातृशक्ति के बैनर तले एक जगह मिली. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सैन्य मातृशक्ति द्वारा भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्य का स्वागत व अभिनंदन किया गया। संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यो से अवगत कराया। विषय प्रवेश देते हुए विनीता ने कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकता है।
समारोह मे महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तमाम महिलाओं नें हरे रंग के परिधानों में सज धजकर कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में मेहंदी लगवाई और सावन के मनभावन गीतों पर झूम कर सावन का स्वागत किया। सर्वप्रथम नृत्य प्रतियोगिता उसके पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता एवं अंत में सावन क्वीन का चयन मुख्य अतिथियों द्वारा मिलकर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में पूर्वी घोष व साहित्य मंच वीणा पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन रीना सिंह ने दिया. कार्यक्रम में अर्चना शर्मा अनुपम सिंह स्वेता, पूनम, शर्मिला, सुनीता, सविंदर कौर, सावित्री पुणे, आरती देवी, शर्मीला, रेखा, राधिका, सरिता, रीना सिंहा,श्वेता सिंह, स्वाति, मीना सिंह सरोज सिंह, रीना मिश्रा उर्मिला सुनीता सिंह संगीता संगीता शमिता देवी कंचन सिंह नीता शर्मा स्वाति सुमन पुनम,पूजा सिन्हा रूबी सिंह सहित बड़ी संख्या में सैन्य मातृशक्ति: सदस्य शामिल रही।



