जिला संगठन सृजन में अहम भूमिका निभाएगी टीम : राकेश साहू

जमशेदपुर, 26 अगस्त : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने पूर्वी सिंहभूम जिला में संगठन सृजन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्ण किशोर, सरदार बलजीत सिंह बेदी और सुंदरी तिर्की के नेतृत्व में जिला स्तर पर संगठन निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राकेश साहू ने कहा कि यह टीम योग्य और सक्रिय व्यक्तियों का चयन कर उनकी सूची आगे के प्रभारी को सौंपेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके प्रयासों से कांग्रेस की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन सुदृढ़ बनेगा।



