प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत चांडिल थाना की पुलिस ने बरामद किया 5 गुम हुए मोबाइल

Manbhum Updates
2 Min Read

प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत चांडिल थाना की पुलिस ने बरामद किया 5 गुम हुए मोबाइल

चांडिल, 06 मई : सरायकेला-खरसावां जिले में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत चांडिल थाना की पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में चांडिल थाना की पुलिस ने कुल 5 गुम मोबाइल फोन बरामद कर गुरुवार को उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया है। इसकी जानकारी चांडिल थाना प्रभारी दिलशन विरुआ ने दी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को चांडिल थाना क्षेत्र से गुम हुए 6 मोबाइल फोन को CEIR Portal की मदद से ट्रैक कर बरामद किया गया। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को उसके मालिकों का विधिवत सत्यापन करने के बाद सही-सलामत सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया और इस पहल की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाना या CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके। पुलिस का यह अभियान न केवल लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा रहा है, बल्कि तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग का भी उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

Share This Article