यात्रियों को बड़ी सौगात : टाटानगर–खातीपुरा के बीच नई चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन

Manbhum Updates
1 Min Read

यात्रियों को बड़ी सौगात : टाटानगर–खातीपुरा के बीच नई चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन

नई दिल्ली/रांची, 07 मई : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टाटानगर और जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह ट्रेन संतरागाछी–खातीपुरा एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी। रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए ट्रेन संचालन को शीघ्र प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह ट्रेन झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए यात्रियों को सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराएगी।

ट्रेन संतरागाछी से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2:15 बजे खुुलेगी, जिसका ठहराव खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, डाल्टनगंज, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा, बांदीकुई और दौसा सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा। वहीं, ट्रेन खातीपुरा से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9:20 बजे खुलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई ट्रेन सेवा से पूर्वी भारत और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन और रोजगार के लिए यात्रा करने वालों को भी लाभ मिलेगा।

Share This Article