रांची, 16 अप्रैल : राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान बताया जा रहा है। वह पेशे से वैन ड्राइवर है और हिंदपिढ़ी का रहने वाला है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि इरफान ने बच्ची को बहला फुसलाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद बच्ची काफी डरी-सहमी हुई थी। घर वालों ने पूछताछ की तो बच्ची ने इस पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बुधवार की शाम को आरोपी को थाना लाया गया था और उससे पूछताछ की जा रही है।