जमशेदपुर, 16 अप्रैल : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह ग्वाला बस्ती में चोरों ने एक बंद से लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अवधेश कुमार के घर में चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की। चोरों ने घर के एक-दो नहीं बल्कि कुल छह दरवाजों के ताले काटे और अंदर रखी छह अलमारियों को खंगाल डाला।
अलमारियों में रखे करीब 18 से 20 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोर अपने साथ ले गए, पीड़ित अवधेश कुमार ने बताया कि उनका पूरा परिवार पिछले पांच दिनों से नामदा बस्ती स्थित दूसरे मकान में एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।
इसी दौरान घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।