
पुरुलिया,4 मई : बाघमुंडी विधानसभा सीट से शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में झुकाव देखने मिल रहे हैं, लेकिन आगे के राउंड में तस्वीर बदलने की संभावना बनी हुई है।मतगणना रुझानों में तीसरे राउंड तक मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहिदास महतो 22329 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सुषांत महतो 10604 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेपाल चंद्र महतो 6848 वोट ( पाकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
अन्य उम्मीदवारों में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, निर्दलीय प्रत्याशी और छोटे दलों के उम्मीदवारों को सीमित वोट मिले हैं। कुल 41759 वोटों की गिनती अब तक पूरी हो चुकी है, जिसमें पोस्टल बैलेट का आंकड़ा शून्य है।
पूरी अपडेट्स के लिए बने रहे manbhum updates पर


