महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम एवं सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम एवं सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

सरायकेला, 24 नवंबर : परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय नेगटासाई, गम्हरिया में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। सरायकेला–खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोत्मा भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र–छात्राओं, महिलाओं एवं उपस्थित ग्रामीणों को महिला अपराध एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधान, पॉक्सो एक्ट, महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकार, अफीम/गांजा की अवैध खेती रोकथाम से जुड़े कानूनी पहलू, नशा मुक्ति जागरूकता, डायल 112 आपात सेवा की उपयोगिता, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम एवं उससे संबंधित दंड, महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न कानूनी उपाय और संरक्षण तंत्र आदि की जानकारी दी गई।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों को सुरक्षा, अधिकार और कानूनी जागरूकता प्रदान करना था, जिससे समाज में अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर एएसआई नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा व अंजली मुर्मू उपस्थित थीं।

Share This Article