जरूरतमंद किसानों के बीच आत्मा ने किया बीज वितरण

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जरूरतमंद किसानों के बीच आत्मा ने किया बीज वितरण

ईचागढ़, 24 नवंबर : सरायकेला जिला कृषि विभाग (आत्मा) द्वारा किसानों के हित में निरंतर किए जा रहे प्रयासों के तहत सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में विशेष बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व BTM किशोर कुमार महतो ने किया, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के PLV फागू राम महतो ने सहयोगी की भूमिका निभाई।

ईचागढ़ प्रखंड के खीरी, बावनडीह समेत अन्य गांवों में गरीब, असहाय और जरूरतमंद किसानों को निःशुल्क बीज प्रदान किया। इस दौरान किसानों को सरसों समेत उन सब्जियों का बीज प्रदान किया गया। यह बीज वितरण अभियान किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज के उपयोग, उन्नत खेती तकनीक, मिट्टी संरक्षण, खाद एवं उर्वरक के संतुलित प्रयोग तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। इससे किसानों को आने वाले रबी मौसम में बेहतर उत्पादन करने में मदद मिलेगी।

कृषि विभाग का कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य खेती को लाभकारी बनाना, किसानों की लागत कम करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है ताकि वे आधुनिक कृषि उपाय अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें। ग्रामीण किसानों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि निःशुल्क बीज से उन्हें खेती शुरू करने में बड़ी सहायता मिलेगी।

यह प्रयास जिले में कृषि को सुदृढ़ करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Share This Article