दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित

जमशेदपुर, 04 अगस्त : पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में झारखंड के सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शोक सभा में उपायुक्त, अपर उपायुक्त समेत जिला के पदाधिकारी और सभी विभागों के कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Share This Article