एक ही दिन में दो सड़क हादसों ने ली दो जानें, एक गंभीर रूप से घायल
स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और लाइट की व्यवस्था की मांग की
नीमडीह/चौका, 05 अगस्त: सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। दोनों घटनाएं शाम सात बजे के आसपास हुईं, जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पहली दुर्घटना : एनएच-32 पर रघुनाथपुर के पास
पहली घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-32 (चांडिल-पुरुलिया मार्ग) के रघुनाथपुर में शाम 7 बजे घटी। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर पीछे बैठे बुरूदुंगरी निवासी राम किशोर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें पहले नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया। लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं बाइक चालक आदारडीह, नीमडीह थाना निवासी धनंजय कुमार भी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज टी एम एच में चल रहा है। सर एवं शरीर पर हल्की फुल्की चोटे आई हे।
दुर्घटना के बाद नीमडीह पुलिस ने घटनास्थल से कार और बाइक दोनों को जप्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी दुर्घटना : चौका थाना क्षेत्र के पोड़का-कटिंग में
दूसरी दुर्घटना शाम करीब 7:30 बजे चौका थाना क्षेत्र के पोड़का-कटिंग इलाके में हुई। यहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोयल्स सिंह मुंडा (निवासी: पोड़का-कटिंग) के रूप में हुई है। वाहन दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों की नाराजगी
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एनएच-32 और अन्य व्यस्त मार्गों पर लाइटिंग और सड़क सुरक्षा के समुचित प्रबंध नहीं हैं, जिससे अक्सर हादसे हो रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट और स्पीड कंट्रोल के उपाय किए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
रिपोर्ट: ManbhumUpdates.com टीम
(अधिक अपडेट के लिए वेबसाइट से जुड़े रहें। किसी भी खबर के लिए हमारे मोबाइल नंबर +91 89877 01085 पर फोन अथवा whatsapp करें)



