नीमडीह में सेवा का अधिकार सप्ताह: झिमड़ी पंचायत भवन में 492 आवेदन, 204 का हुआ निपटारा

नीमडीह, 21 नवंबर : सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी पंचायत भवन में आयोजित शिविर में कुल 492 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 204 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा जारी प्रतिवेदन में विभागवार उपलब्धियां साझा की गईं।
अपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, समाजिक सुरक्षा, विद्युत, स्वास्थ्य विभाग तथा आधार केंद्र सहित कई विभागों ने संतोषजनक कामगिरी करते हुए अधिकांश मामलों का त्वरित निष्पादन किया। वहीं आवास योजना, पशुपालन, कल्याण, राजस्व आदि विभागों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित रहे।
शिविर में सर्वाधिक आवेदन आवास से संबंधित 246, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 48, स्वास्थ्य विभाग के 75 तथा अपूर्ति विभाग के 25 प्राप्त हुए। मौके पर जन्म-मृत्यु निबंधन, राजस्व, जाति/आय/आवासीय प्रमाण पत्र तथा कल्याण विभाग से जुड़े कई मामलों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं देखी गई।
जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी के एस अभिनव ने बताया कि लंबित आवेदनों का निपटारा आगामी कार्यदिवसों में प्राथमिकता से किया जाएगा।



