चौका : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चौका : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

चांडिल, 4 मार्च : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौका थाना क्षेत्र के चौका गांव में बुधवार को हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान चौका गांव निवासी हलधार कर्मकार उर्फ गुडू कर्मकार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हलधार कर्मकार सड़क किनारे बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान चौका की ओर से चांडिल की दिशा में जा रही तेज रफ्तार कार संख्या जेएच 05 बीएम 2435 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर तीन-चार बार पलट गई और कुछ दूरी पर जाकर खड़ी हो गई। घटना में कार चालक भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को तत्काल चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हलधार कर्मकार को मृत घोषित कर दिया।

 

वहीं, घायल चालक को उसके परिजन ही इलाज के लिए जमशेदपुर ले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रंगोत्सव के दिन हुई घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर लिया है।

Share This Article