हुल दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

DC, SP समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

सरायकेला, 30 जून : हुल दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, सिदो-कान्हू पार्क में स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा और बिरसा चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हुल दिवस हमें हमारे पूर्वजों के संघर्ष, बलिदान और अद्वितीय साहस की याद दिलाता है। सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं फूलो-झानो जैसे वीरों ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाकर जनमानस को आत्म-सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए संगठित किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मौके पर पुलिस अधीक्षक ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों के पदचिन्हों पर चलकर हमें समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को सुदृढ़ करना चाहिए।

Share This Article