नीमडीह पुलिस की तत्परता से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सिगरेट के पैकेट बरामद

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

नीमडीह पुलिस की तत्परता से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सिगरेट के पैकेट बरामद

नीमडीह, 28 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नीमडीह थाना कांड संख्या 32/2025 का है।

पीड़ित राकेश सिंह के लिखित आवेदन के अनुसार, 2/3 जुलाई की मध्य रात्रि को चांडिल स्टेशन रोड़ स्थित उनके राशन दुकान में करकट-टीना हटाकर चोरी की गई थी। चोर दुकान से एक बंडल सिगरेट एवं काउंटर में रखे ₹4000 नकद चुराकर फरार हो गया था।

मामले की जांच में जुटी नीमडीह पुलिस ने तकनीकी और पारंपरिक तरीकों से जांच करते हुए आरोपी पेलु सरदार उर्फ समर सिंह (उम्र 18 वर्ष), पिता स्व० हरिपद सिंह, निवासी ऊपर पितकी, थाना नीमडीह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 10 पैकेट सिगरेट बरामद कर विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिए गए हैं।वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों ने नीमडीह पुलिस की तत्परता और दक्षता की सराहना की है। थाना प्रभारी एवं टीम को त्वरित कार्रवाई के लिए क्षेत्रवासियों ने धन्यवाद दिया है। वहीं, वरीय अधिकारियों ने भी नीमडीह पुलिस की सराहना की।

Share This Article