विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गाें का किया सहयोग

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गाें का किया सहयोग

ईचागढ़, 21 अगस्त : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को ईचागढ़ के पीएलवी गंगासागर पाल ने विभिन्न कार्यो से ईचगढ़ प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले बुजुर्गो की सहायता की। इस दौरान उन्होंने कई बुजुर्गों को उनके पेंशन, आधार कार्ड अपडेट समेत अन्य समस्याओं के निराकरण करवाने में मदद किया। इस संबंध में गंगा सागर पाल ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार गुरुवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्धजनों को पेंशन संबंधित समस्या तथा आधार अपडेट करने में सहायता किया गया। ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय पहुंचने वाले बुजुर्गों को दिवस विशेष की जानकारी देते हुए उनके हक व अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली कानूनी व अन्य सहायता और बुजुर्गों के हक व अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को कानूनी जानकारी देने के साथ उनके हक व अधिकारों की जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलु हिंसा, डायन कुप्रथा, नशा आदि के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाता रहा है।

Share This Article