कुकडू, 02 अप्रैल : सरायकेला-खरसावां जिले के कुकडू प्रखंड अंतर्गत सिरुम में आयोजित भाजपा का दो दिवसीय कुकड़ू मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष सुमन मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, कार्यकर्ताओं को संगठन का लक्ष्य और उद्देश्य की बारीकी से जानकारी दी गई। वहीं, केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि करीब 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया, AI, NaMo App एवं SARAL App जैसे लोकप्रिय माध्यम की जानकारी दी गई।
इस मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता देवाशीष राय, भूषण मुर्मू, मनोहर दास, मनोरंजन महतो, भरत चंद्र महतो, बिजय कोइरी आदि मौजूद थे।