पर्यावरण संरक्षण के लिए वन रक्षाबंधन कार्यक्रम में पेड़-पौधा के सूरक्षा को लेकर लिया संकल्प

Manbhum Updates
2 Min Read

पर्यावरण संरक्षण के लिए वन रक्षाबंधन कार्यक्रम में पेड़-पौधा के सूरक्षा को लेकर लिया संकल्प

जमशेदपुर, 17 अगस्त : जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में रविवार को संयुक्त राष्ट्र चेतना और नरेश मोहन सेवा संस्थान के तत्वावधान में पेड़-पौधा सुरक्षा हेतु वन रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्र चेतना के आशीष झा एवं अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत परंपरिक गीत प्रस्तुति के साथ पूजा-अर्चना से किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों नें बारी-बारी से पेड़ों पर वन रक्षा सूत्र बांध कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्र चेतना के नकुल कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे की रक्षा करना सभी का परम कर्तव्य है। सभी प्रकृति पर निर्भर है जहां जीव-जंतु बढ़ाने व शुद्ध वायु और पानी आदि के रूप में वनों से लाभ मिलता है। इसलिए वातावरण संतुलित रखने के लिए आस पास में ज्यदा से ज्यदा जितना हो सके पौधों को लगाते रहना चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा करने से वतावरण शुद्ध होगा, जिससे आम आदमी स्वास्थ्य के साथ-साथ सुरक्षित रहेगा। इस पहल को ‘पेड़ों का त्योहार’ के रूप में भी जाना जाता है।

सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूलों और कॉलेजों में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही फलदार, औषधीय और छायादार पेड़ों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर आशीष झा, अजीत कुमार, वीरू वरुण कुमार, परमहंस यादव, धीरज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Share This Article