ईचागढ़ : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत 14 यूनिट बकरी का वितरण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

ईचागढ़ : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत 14 यूनिट बकरी का वितरण

ईचागढ़, 27 सितंबर : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (MPVY) के तहत शनिवार को ईचागढ़ प्रखंड में 14 यूनिट बकरी पालन योजना का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। यह वितरण प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय वृद्धि, सतत आजीविका उपलब्ध कराना तथा महिलाओं को स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर करना है। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को बकरी पालन हेतु यूनिट प्रदान किए गए। साथ ही उन्हें पशुपालन से संबंधित तकनीकी जानकारी, टीकाकरण एवं पोषण संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि बकरी पालन को दीर्घकालिक आजीविका का सशक्त साधन बनाया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लाभुकों से आग्रह किया कि वे बकरी पालन को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि उद्यमिता के रूप में अपनाएं और अपने आर्थिक एवं सामाजिक जीवन को और मजबूत बनाएं।

Share This Article