दशहरा और गांधी जयंती पर शराबबंदी, 2 अक्टूबर को सभी दुकानें और फैक्ट्रियां बंद

रांची, 27 सितंबर : राजधानी सहित झारखंड में इस वर्ष दशहरा (विजयादशमी) और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पूर्ण शराबबंदी रहेगी। रांची जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को न तो शराब की बिक्री होगी और न ही परिवहन की अनुमति दी जाएगी।
इस दौरान जिले की सभी देशी–विदेशी शराब दुकानें, बार, रेस्टोरेंट, क्लब, माइको ब्रिवरी और झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन (J.S.B.CL) की थोक अनुज्ञप्ति परिसर पूरी तरह बंद रहेंगे। साथ ही शराब बनाने वाली फैक्ट्रियां और कैंटीनों में भी ताले लटकेंगे।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दशहरा और गांधी जयंती के पावन अवसर पर नशामुक्ति का संदेश देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।



