उपमहापौर/उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष निर्वाचन का संशोधित कार्यक्रम आयोग को भेजा गया, 7 मार्च को नामांकन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

उपमहापौर/उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष निर्वाचन का संशोधित कार्यक्रम आयोग को भेजा गया, 7 मार्च को नामांकन

सरायकेला, 16 फरवरी : नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत नगर निकायों में उपमहापौर/उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा संशोधित निर्वाचन कार्यक्रम एवं निर्वाची/सहायक निर्वाची पदाधिकारी की सूची राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड को उपलब्ध करा दी गई है।

 

इधर, जिला प्रशासन द्वारा नगर निकायों के उपमहापौर/उपाध्यक्ष पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन हेतु संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के तीन नगर निकायों में 7 मार्च को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे। आदित्यपुर नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए 16 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक मतदान होगा और मतदान के पश्चात ही मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।

 

कपाली नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 7 मार्च को नामांकन होगा तथा 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। वहीं सरायकेला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के अप्रत्यक्ष निर्वाचन के लिए 7 मार्च को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 17 मार्च को मतदान संपन्न होगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही नगर निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Share This Article