गृह रक्षक नव-नामांकन : मास्टर शीट जारी, एक सप्ताह में होगी शारीरिक, लिखित व तकनीकी परीक्षा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

गृह रक्षक नव-नामांकन : मास्टर शीट जारी, एक सप्ताह में होगी शारीरिक, लिखित व तकनीकी परीक्षा

सरायकेला, 01 मार्च : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गृह रक्षकों के नव नामांकन को लेकर प्रकाशित विज्ञापन के तहत ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। स्क्रूटनी के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत दावा एवं आपत्तियों की जिला स्तरीय समिति द्वारा विधिवत जांच कर उनका निस्तारण किया गया।

जांच प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात गृह रक्षक नव-नामांकन से संबंधित अभ्यर्थियों की मास्टर शीट तैयार कर सार्वजनिक कर दी गई है। अभ्यर्थी यह मास्टर शीट जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in तथा JAP-IT के भर्ती पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं।

प्रशासन के अनुसार, मास्टर शीट के प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह के भीतर शारीरिक, लिखित एवं तकनीकी जांच परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, तिथि, समय एवं दिशा-निर्देश समाचार पत्रों के साथ-साथ जिला की आधिकारिक वेबसाइट और JAP-IT पोर्टल पर अलग से प्रकाशित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा गृह रक्षक नव-नामांकन से जुड़ी अद्यतन जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों का ही नियमित अवलोकन करते रहें।

Share This Article