मुहर्रम पर्व को लेकर विभिन्न थानों में हुई शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील – झिमड़ी पर रहेगी विशेष नजर 

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

मुहर्रम पर्व को लेकर विभिन्न थानों में हुई शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील – झिमड़ी पर रहेगी विशेष नजर 

सरायकेला – खरसावां, 03 जुलाई : मुहर्रम पर्व को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ताजिया कमेटियों के सदस्य, बुद्धिजीवी एवं अन्य समुदाय के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

बैठकों की अध्यक्षता संबंधित थाना प्रभारियों ने की और उपस्थित लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। इस अवसर पर प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उठाए गए कदमों की जानकारी दी और बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

प्रशासन ने जुलूस के मार्ग, समय और ध्वनि सीमा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी से सहयोग की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और कोई भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया।

शांति समिति की बैठकों में उपस्थित लोगों ने भी विश्वास दिलाया कि मुहर्रम पर्व को पारंपरिक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा, जिससे जिले में आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की मिसाल कायम हो।

इधर, जिले के नीमडीह थाना परिसर में हुई बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने की बात कही गई। विदित हो कि बीते दिनों नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में धार्मिक झड़प और आगजनी की घटना के बाद से ही पुलिस- प्रशासन विशेष रूप से झिमड़ी पर नजर बनाए रखी है। वहीं, असामाजिक तत्वों की हर एक गतिविधियों की निगरानी कर रही है।

Share This Article