जमशेदपुर में आयोजित महारक्तदान शिविर में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो, कहा- “रक्तदान महादान है”

जमशेदपुर, 13 जुलाई : ‘मिशन मोदी अगेन पीएम (डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट)’ द्वारा रविवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
सांसद महतो ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। यह केवल एक दान नहीं, बल्कि अनगिनत जिंदगियों को बचाने का पवित्र कार्य है। आप सभी रक्तदाता सच्चे जीवन रक्षक हैं, जिनके दिए गए रक्त से प्रतिदिन कई लोगों की जान बचाई जाती है।”
उन्होंने आयोजनकर्ता संस्थाओं – ‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ और ‘डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट’ को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे समाजोपयोगी कार्यों को निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सांसद ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश फैलाते हैं और नागरिकों को जागरूक बनाते हैं।
इस अवसर पर बी.बी. त्रिपाठी, घनश्याम पांडे, श्री रविशंकर पांडे, मनोज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी ने शिविर को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों के अनुसार, भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को लगातार आयोजित किया जाएगा।



