भाजपा नेता के कृषि फार्म हाउस में निकला अजगर, मचा हड़कंप

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

भाजपा नेता के कृषि फार्म हाउस में निकला अजगर, मचा हड़कंप


चांडिल, 4 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिला भाजपा महिला मोर्चा के नेता तरु मुंडा और सामाजिक कार्यकर्ता भोला मुंडा के कृषि फार्म हाउस में शुक्रवार की सुबह एक अजगर जाल में फंसा मिला। चांडिल प्रखंड के गौरी में मुंडा दंपति का कृषि फार्म है। जहां उन्होंने बत्तख और मुर्गी पालन भी किया है। बतख और मुर्गी बाहर ना निकल जाए, इसलिए जाल से उन्होंने क्षेत्र की घेराबंदी की है। उस जाल में शुक्रवार की सुबह एक विशालकाय अजगर फंसा मिला। विशाल का अजगर को देखकर वहां हड़कंप मच गया। जिस जगह पर सांप मिला उसके कुछ ही दूरी पर स्थित मकान में मुंडा दंपति रहते हैं। सांप मिलने के बाद उन्होंने तत्काल वनविभाग से संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद बंद कमी सांप पकड़ने वाले के साथ मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अजगर को सुरक्षित पकड़ कर वन विभाग अपने साथ ले गए, जिसे सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया जाएगा। फार्म हाउस में जाल के बेड़े में अजगर के फंसने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहां रहने वाले स्थानीय लोगों के साथ मजदूरों में भय का माहौल है।

Share This Article