अजित महतो एवं धनंजय महतो के 43 वीं शहीद दिवस पर नेता एवं समाजसेवियों ने दिया श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

अजित महतो एवं धनंजय महतो के 43 वीं शहीद दिवस पर नेता एवं समाजसेवियों ने दिया श्रद्धांजलि

चांडिल : शहीद अजित महतो एवं धनंजय महतो की 43 वीं शहादत दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन तिरुलडीह में हुआ, जहां शहीद बेदी एवं की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।

 

शहीद अजित महतो और धनंजय महतो झारखंड आंदोलन के महानायक थे, जिन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शहादत ने आंदोलन को नई ऊर्जा दी और झारखंड की जनता को प्रेरित किया।

मैने अपना वादा को किया पूरा,शहीद परिवार के लिए बनवाया पक्का मकान एवं आश्रित के परिवार को अपने संस्थान में दिए रोजगार : हरेलाल महतो 

श्रद्धांजलि सभा में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो तिरुलडीह स्थित शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा शहीद अजित महतो एवं धनंजय महतो के परिवार को सरकार से उपेक्षित लाभ अब तक नहीं मिल सका।

इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी सुनील कुमार महतो,जे एल के एम उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, गोपेश महतो, विष्णु महतो,युवा समाजसेवी खगेन महतो ने शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और उनकी विचारधारा को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया.

Share This Article