सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, चालक घायल

Manbhum Updates
1 Min Read

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, चालक घायल


तमाड़, 20 अक्टूबर : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रांगामाटी के सामने सोमवार की शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक कार से लातेहार के बालूमाथ जा रहे थे। इसी दौरान रांगमाटी के पास कार अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग से टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया।

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान बालूमाथ के सोमा उरांव के रूप में की गई है। इसका एक पैर टूट गया है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बाहर निकल गया और उसे एंबुलेंस के माध्यम से तमाड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है, घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है। बताया गया कि दोनों किसी काम से जमशेदपुर गए थे और काम निपटाकर वापस लौटने के दौरान यह दुर्घटना घटी।

Share This Article