डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की श्रद्धापूर्वक मनाई गई जयंती

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की श्रद्धापूर्वक मनाई गई जयंती

चांडिल, 21 अक्टूबर : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुई, जिसके पश्चात संस्थान परिसर में देशभक्ति और प्रेरणा का वातावरण व्याप्त हो गया।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी के जीवन एवं योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी भारतीय राजनीति के महान योद्धा, शिक्षाप्रेमी और समाज सुधारक थे। उनका जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता निखिल कुमार, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, पवन कुमार महतो, शशि भूषण महतो, अजय कुमार मंडल, गौरव महतो आदि मौजूद रहे।

Share This Article