बढ़ते अपराध के बीच बिष्टुपुर में पुलिस की रात्रि गश्ती तेज, गली-मोहल्लों में निकला पुलिस बल

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

बढ़ते अपराध के बीच बिष्टुपुर में पुलिस की रात्रि गश्ती तेज, गली-मोहल्लों में निकला पुलिस बल

जमशेदपुर, 27 सितंबर : शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रात्रि गश्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया।

थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे दल-बल के साथ बिष्टुपुर की मुख्य सड़कों के अलावा गली-मोहल्लों में भी गश्त करती नजर आई। इस दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और विभिन्न गलियों का जायजा लिया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

रात्रि गश्ती के दौरान देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पुलिस ने पूछताछ की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गली-गली रात्रि गश्ती की जा रही है। इसका उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाने के साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक कार्य नहीं होने पर देर रात घर से बाहर निकलने से बचें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बिष्टुपुर क्षेत्र में रात्रि गश्ती और निगरानी अभियान जारी रहेगा।

Share This Article