जमशेदपुर में मिशन मोदी अगेन पीएम का विस्तार, नई जिला कार्यकारिणी गठित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर में मिशन मोदी अगेन पीएम का विस्तार, नई जिला कार्यकारिणी गठित

जमशेदपुर, 25 अगस्त : मिशन मोदी अगेन पीएम झारखंड प्रदेश की ओर से जमशेदपुर महानगर का विस्तार ईस्ट प्लांट बस्ती, वर्मामाइंस स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस अवसर पर संगठन ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान रामचंद्र प्रसाद को जिला अध्यक्ष तथा प्रीति सिन्हा को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं, जिला संयोजक की जिम्मेदारी अभिषेक पांडे को सौंपी गई। रामचंद्र प्रसाद और अभिषेक पांडे की ओर से 44 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संगठन का दावा है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार सत्ता में लाने के लिए सफल अभियान चलाया था। अब वर्ष 2029 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में इस अभियान को गति देने के उद्देश्य से ये नियुक्तियां की गई हैं।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पप्पी शर्मा, प्रदीप मिश्रा, आशीष पोद्दार, उमेश लाल, जीवन सिंह, सुनील पांडे, नरेंद्र साहू, पहलाद साहू, संजीव कुमार, प्रेम मिश्रा, रामेश्वर प्रमाणिक और मनोज कुमार समेत जिला कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article