नीमडीह पुलिस की एंटी क्राइम जांच में बिना नंबर की बाइक जब्त, जांच जारी

नीमडीह, 31 जुलाई : अपराध पर नकेल कसने के उद्देश्य से नीमडीह थाना पुलिस द्वारा मुरु स्थित पुलिया के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जांच के क्रम में एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।
पुलिस ने वाहन की वैधता और स्वामित्व की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर यह संदेह जताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल का उपयोग आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है या यह चोरी की हो सकती है।
पुलिस के अनुसार, जब्त वाहन से संबंधित सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। नीमडीह थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही ऐसी कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।
– मनभूम अपडेट्स संवाददाता
www.manbhumupdates.com



