जिले के विभिन्न पंचायतों मे वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता शिविर 2 अगस्त को 

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जिले के विभिन्न पंचायतों मे वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता शिविर 2 अगस्त को 

manbhum logo final

सरायकेला, 31 जुलाई : भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार 02 अगस्त को सरायकेला-खरसावां जिले की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय समावेशन सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा त्वरित पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही, सभी बैंक खातों के पुनः केवाईसी तथा नामांकन से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा डिजिटल लेन-देन में सतर्कता एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

इन स्थानों में होगा शिविरों का आयोजन

गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह, बुरुडीह, छोटागम्हरिया व दुगनी में, चांडिल के घोड़नेगी व रुचाप में, राजनगर के कुजू, डुमरडीहा व हेरमा में, ईचागढ़ के टीकर में, खरसावां के जोरडीहा व हरिभांजा में, कुचाई के गोमियाडीह व पोंडकाटा में, कुकडू के चौड़ा व पारगामा में, नीमडीह के बरेदा में और सरायकेला प्रखंड के पठानमारा व गोविंदपुर में शिविर का आयोजन होगा। जिला अग्रणी प्रबंधक ने सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर वित्तीय समावेशन को सफल बनाएं एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

Share This Article